हज यात्रा की सारी तैयारी पूरी: मुख्तार अब्बास नकवी
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस वर्ष हज यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है । अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शून्यकाल के दौरान कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले दो साल से यह यात्रा नहीं हो रही थी । इस बार इस यात्रा …
नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि इस वर्ष हज यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है । अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शून्यकाल के दौरान कहा कि कोरोना संकट के कारण पिछले दो साल से यह यात्रा नहीं हो रही थी । इस बार इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है । उन्होंने कहा कि सऊदी अरब सरकार को यह तय करना है कि भारत से कितने यात्री हज यात्रा पर जायेंगे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पिछले वर्षो में रिकाॅर्ड संख्या में दो लाख यात्रियों को हज यात्रा पर भेजा गया था । इससे पहले तृणमूल कांग्रेस के नदीमूल हक ने इस मामले को उठाते हुए कहा कि इस बार यात्रा के लिए लोगों से दस्तावेज भरवाये गए हैं लेकिन इस यात्रा को लेकर अनिश्चितता बनी हुयी है।
इसे भी पढ़ें-
असम में मुठभेड़ के दौरान एनएलबीएफ के दो उग्रवादी ढेर, एएसपी घायल
