पीलीभीत: आईपीएल पर सट्टेबाजी करते छह दबोचे, भेजा जेल
पीलीभीत, अमृत विचार। आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में दबिश दी। यहां से छह सटोरियों को धर दबोचा। मौके से नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद की गई। सभी को जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। तराई में लंबे समय से …
पीलीभीत, अमृत विचार। आईपीएल मैच में सट्टेबाजी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में दबिश दी। यहां से छह सटोरियों को धर दबोचा। मौके से नगदी, मोबाइल और सट्टा पर्ची बरामद की गई। सभी को जुआ अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है। तराई में लंबे समय से सटोरियों का बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। खादी और खाकी के संरक्षण में दिनोंदिन धंधेबाज पनप रहे हैं। आईपीएल मैच शुरू होते ही जीत हार पर बोली लगना शुरू हो गयी थी।
कोतवाली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि मोहल्ला मदीनाशाह के एक मकान में सट्टेबाजी की जा रही है। इस पर पुलिस ने पहले सिटी मजिस्ट्रेट से मकान की तलाशी को अनुमति ली। फिर दबिश दी गई। मकान के भीतर पहुंचते ही देखा कि टीवी पर आईपीएल मैच का प्रसारण चल रहा था। मौजूद सट्टेबाजों द्वारा जीत हार और चौके छक्के पर रकम लगवाई जा रही थी। पुलिस को देख सटोरियों ने भागने की कोशिश की।
जिसके बाद टीम ने छह सटोरिये मोहल्ला मदीनाशाह निवासी रोहित कुमार, केदारनाथ, हरिराम कश्यप, मोहल्ला तखान निवासी सुदेश कुमार, मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सलीम, शिवनगर कालोनी निवासी बाबूराम को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 6850 रुपये, सट्टा पर्ची और मोबाइल बरामद हुए। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। दूसरे दिन मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया।
आईपीएल मैच में सट्टे की सूचना पर दबिश दी गई थी। छह सटोरियों की मौके से गिरफ्तारी की गईं। जुआ अधिनियम की धारा तीन व चार के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है। – हरीश वर्धन सिंह, कोतवाल
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: नेशनल बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पीलीभीत के सिमरन ने जीते तीन मेडल
