बहराइच: मिट्टी खुदाई में लगी मशीन और चार ट्रैक्टर ट्राली हुई सीज, खनन विभाग ने की कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। फखरपुर के कुंडासर में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने मशीन समेत चार ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर में बिना परमिट के मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। पुलिस को जानकारी …

बहराइच। फखरपुर के कुंडासर में अवैध रूप से मिट्टी खुदाई का कार्य चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची खनन विभाग की टीम ने मशीन समेत चार ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के कुंडासर में बिना परमिट के मिट्टी खनन का कार्य किया जा रहा था। पुलिस को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हो रही थी। इस पर ग्रामीणों ने खनन विभाग को अवगत कराया। मंगलवार सुबह खनन अधिकारी कुंडासर गांव पहुंचे।

मौके पर मशीन से मिट्टी खनन होती मिली। खनन विभाग की टीम को देखकर लोग वहां से फरार हो गए। इस पर थाने लाकर ट्रैक्टर ट्राली और मशीन को सीज कर दिया गया है।

बिना नंबर के ट्रैक्टर ट्रॉली होने से अभी तक किसी की पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि खनन विभाग की ओर से कार्यवाई की गई है।

पढ़ें- मेरठ: पश्चिमी यूपी में दिखने लगा गर्मी का असर, अगले दो दिनों में पारा पहुंच सकता है 40 के पार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका