मुख्तार अंसारी के दो साथियों पर 25 हजार का इनाम हुआ घोषित, दोनों पर पहले से ही लगा है गैंगस्टर एक्ट
बाराबंकी। एंबुलेंस प्रोग्राम में मुख्तार अंसारी के दो साथियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। यह दोनों अभियुक्त अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दोनों पर पहले से ही गैंगस्टर लगा हुआ है। पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज के आधार …
बाराबंकी। एंबुलेंस प्रोग्राम में मुख्तार अंसारी के दो साथियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है। यह दोनों अभियुक्त अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। दोनों पर पहले से ही गैंगस्टर लगा हुआ है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि अभियुक्तगणों द्वारा गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर पंजीकृत कराई गई एम्बुलेंस प्रकरण के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में यूपी गैंगस्टर एक्ट बनाम मुख्तार आदि 13 लोगों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। अब तक डॉक्टर अलका राय और उनके सहयोगी साथी डॉक्टर एसएन राय समेत 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
शेष 02 वांछित अभियुक्तों मोहम्मद शाहिद पुत्र कुर्बान निवासी मंगल बाजार पुरानी कचेहरी युसुफपुर मोहम्मदाबाद हाल पता सैदपुर बाजार मोहल्ला रोजा जनपद गाजीपुर तथा मोहम्मद जाफरी उर्फ शाहिद पुत्र आन मोहम्मद जाफरी निवासी लारी हाता कालोनी अली का कटरा थाना वजीरगंज जनपद लखनऊ की गिरफ्तारी के पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25-25 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है। बाराबंकी पुलिस द्वारा टीम गठित कर इन दोनों अभियुक्तगण की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पढ़ें- भारत ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, चार पाकिस्तानी चैनल भी शामिल, फैला रहे थे गलत जानकारी
