हल्द्वानी: 10 किमी लंबी मुख्य सीवर लाइन से जुड़ेंगे 11 वार्डों के क्षेत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मल्ला काठगोदाम से आंवला चौकी तक जल्द ही सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। जल निगम ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है। 40 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इसी साल इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मल्ला काठगोदाम से आंवला चौकी तक जल्द ही सीवर लाइन डालने का काम शुरू हो जाएगा। जल निगम ने इसको लेकर तैयारी तेज कर दी है। 40 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद इसी साल इस कार्य को शुरू कर दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जो क्षेत्र छूटे थे अब वहां भी इस कार्य को लेकर योजना बनाई जा रही है।

जल निगम से मिली जानकारी के अनुसार मल्ला काठगोदाम से पनचक्की बमौरी होते हुए पीलीकोठी से आवंला चौकी तक करीब 10 किमी लंबी मुख्य सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इस मुख्य लाइन से करीब 11 वार्डों के कई मोहल्ले और कॉलोनियां शामिल की जाएंगी। करीब 60 से 65 हजार घरों को सीवर लाइन का कनेक्शन दिया जा सकेगा। इस लाइन में ज्यादातर वह क्षेत्र शामिल किए जा रहे हैं जो पहले ग्राम सभा में आते थे।

16 एमएलडी का बनेगा एसटीपी
इस प्रोजेक्ट के तहत जल निगम आंवला चौकी में ही 16 एमएलडी क्षमता का एसटीपी (सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट) तैयार किया जाएगा। एसटीपी के लिए आंवला चौकी में ही पांच हैक्टेयर भूमि चिह्नित की जा चुकी है।

ल्ला काठगोदाम से आंवला चौकी तक करीब 10 किमी लंबी लाइन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। आंवला चौकी में एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा। इस कार्य को मंजूरी मिलते ही शुरू करवा दिया जाएगा। – अशोक कुमार कटारिया, ईई, जल निगम

संबंधित समाचार