पिथौरागढ़: ट्रैक्टर ट्रॉली खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल, एक की हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिथौरागढ़, अमृत विचार। धारचूला तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन धारचूला-रांथी मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गये। यह हादसा सोमवार शाम धारचूला-रांथी मोटर मार्ग पर स्थित मल्लातांथर के पास हुआ। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार घटना …

पिथौरागढ़, अमृत विचार। धारचूला तहसील क्षेत्र में निर्माणाधीन धारचूला-रांथी मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली दुघर्टनाग्रस्त हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गये। यह हादसा सोमवार शाम धारचूला-रांथी मोटर मार्ग पर स्थित मल्लातांथर के पास हुआ।

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार घटना की सूचना पर थाना धारचूला से पुलिस टीम, राजस्व और 108 एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूला भेजा गया। बताया गया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक दीपक कुमार (29) निवासी जाजरदेवल, तहसील पिथौरागढ़ की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि घायलों में इंद्र सिंह गर्ब्याल पुत्र भरत सिंह गर्ब्याल निवासी ग्राम गर्ब्याल हाल निवासी गर्ब्याल खेड़ा, धारचूला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दीपक सिंह गर्ब्याल और सुरेश सिंह गर्ब्याल पुत्र चंद्र सिंह निवासी गुंथी खेड़ा, धारचूला को ज्यादा चोट नहीं आयी और और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

संबंधित समाचार