जसपुर: पशु क्रूरता मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जसपुर, अमृत विचार। पशुओं का वध कर अवशेष मांस व कचरा बाईपास के किनारे फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सोमवार को समीपवर्ती गांव भगवंतपुर में …

जसपुर, अमृत विचार। पशुओं का वध कर अवशेष मांस व कचरा बाईपास के किनारे फेंके जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सोमवार को समीपवर्ती गांव भगवंतपुर में सुबह सैर करने वाले युवकों ने एक व्यक्ति को गांव के चौराहे के पास बाईपास के किनारे पशु का अवशेष मांस फेंकते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिस पर खासा बबाल हो गया। मामले में हिंदू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जबरदस्त आक्रोश जताया था।

मामले में पूर्व विधायक डॉ. शेलेन्द्र मोहन सिंघल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने व नगर में चल रहे अवैध बूचड़ खानों को बंद कराने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए थे। मामले को तूल पकड़ते देख पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में लिप्त चार लोगों को चिह्नित कर लिया।

नव नियुक्त कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में नगर के मोहल्ला नई बस्ती निकट चांद मस्जिद निवासी मोहम्मद शमीम पुत्र रहीम, आविद पुत्र अब्दुल रज्ज़ाक एवं मोहल्ला कुरैशियान सड़क पार ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी बाबू हाजी पुत्र जवार और रिहान समेत चार लोगों के खिलाफ 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जिसमें नामजद आरोपियों में से मोहम्मद शमीम और आबिद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हाईवे किनारे पशुओं के मांग के अवशेष एवं कचरा फेंकना कुबूल किया।

कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में नामजद शेष दो आरोपियों की तलाश जारी है, उन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

संबंधित समाचार