बरेली: ट्रेन में फौजी की बच्ची के अपहरण का प्रयास, चलती ट्रेन से कूदा आरोपी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हावड़ा से बीकानेर को जाने वाली 2371 नम्बर की हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मंगलवार को एक फौजी की तीन माह की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। फौजी का परिवार एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रहा था। इसी बीच अपहरणकर्ता बच्ची को उससे छीनकर भागने का प्रयास करने लगा …

बरेली, अमृत विचार। हावड़ा से बीकानेर को जाने वाली 2371 नम्बर की हावड़ा बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में मंगलवार को एक फौजी की तीन माह की बच्ची के अपहरण का प्रयास किया गया। फौजी का परिवार एसी कोच बी-2 में यात्रा कर रहा था। इसी बीच अपहरणकर्ता बच्ची को उससे छीनकर भागने का प्रयास करने लगा मगर फौजी ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी अहपरणकर्ता चलती ट्रेने से कूदकर फरार हो गया। मामले में बरेली जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मगर अभी तक आरोपी का कुछ भी पता नहीं लग सका है। उधर, फौजी के परिवार के साथ आरपीएफ ने सुरक्षा में दो सिपाहियों को भी भेजा है।

फौजी का कहना, एक नहीं चार-पांच लोग थे
दरअसल, बिहार फिरोजपुर के अतरी के रहने वाले फौजी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जिस कोच में वह यात्रा कर रहे थे। उसी कोच में लखनऊ से ही कुछ लोग उनकी बेटी के अपहरण के प्रयास में लगे हुए थे। आरोप है कि अपहरणकर्ता कोई एक नहीं बल्कि चार-पांच थे। फौजी का आरोप तो यह भी है ट्रेन में लखनऊ से लेकर बरेली तक कोई भी सुरक्षाकर्मी भी नहीं था। मामले की जानकारी फौजी ने तत्काल फोन से रेलवे के अधिकारियों को दी। जिसके बाद बरेली जंक्शन पर पहुंचने के बाद उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई।

सुरक्षा के लिए बार-बार की चैनपुलिंग
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम सिंह ने बताया कि जंक्शन पर आने के बाद फौजी ने काफी देर तक जंक्शन पर हंगामा काटा। वह ट्रेन को चलने नहीं दे रहा था। जब भी ट्रेन चलती फौजी चैन पुलिंग कर देता। उसका कहना था कि उसे सुरक्षा चाहिए। जिसके बाद जीआरपी ने दो सिपाहियों को ट्रेन में उसके साथ मुरादाबाद तक भेजा। साथ ही कहा कि मुरादाबाद से उसे और दूसरे सुरक्षाकर्मी मिलेंगे।

आरोपी के पैर में भी आई चोट
जीआरपी इंस्पेक्टर अमीराम ने बताया कि फौजी ने यह भी बताया कि चलती ट्रेन से कूदने की वजह से आरोपी के पैर में चोट भी आई है। जिससे वह ज्यादा दूर तक नहीं गया होगा। इस बात पर जीआरपी ने आस-पास भी उसे काफी तलाशा मगर वह नहीं मिला। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

फौजी की तहरीर पर अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक टीम बनाकर के क्षेत्र में लगाई गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। —अमीराम सिंह, जीआरपी इंस्पेक्टर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज