नगरपालिका संशोधन बिल को लेकर चयन कमेटी गठित- ज्ञानचंद गुप्ता
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिसूचना जारी कर हरियाणा नगरपालिका ‘संशोधन’ बिल 2022 और हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन ‘संशोधन’ बिल 2022 के लिए 11 सदस्यीय चयन कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा इस कमेटी के …
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने अधिसूचना जारी कर हरियाणा नगरपालिका ‘संशोधन’ बिल 2022 और हरियाणा म्युनिसिपल कारपोरेशन ‘संशोधन’ बिल 2022 के लिए 11 सदस्यीय चयन कमेटी गठित की है। यह कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार विधानसभा के उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता (मंत्री इंचार्ज आफ दा बिल), विधायक असीम गोयल, घनश्यामदास अरोड़ा, प्रमोद विज, सुधीर कुमार सिंगला, भारत भूषण बतरा, नीरज शर्मा, सुरेन्द्र पंवार, ईश्वर सिंह एवं नयनपाल रावत सदस्य होंगे।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली नगर निगमों के साथ सौतेली मां जैसा व्यवहार कर रही AAP पार्टी की सरकार- शाह
