नैनीताल, भवाली और भीमताल में मिलेगी पाइप लाइन से गैस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल, भवाली और भीमताल में नैचुरल गैस पाइप लाइन की योजना को लेकर समीक्षा की। मंगलवार को कैंप कार्यालय में डीएम गर्ब्याल ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के महाप्रबंधक जीएचवी राव व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राव ने बताया कि हल्द्वानी में …

नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नैनीताल, भवाली और भीमताल में नैचुरल गैस पाइप लाइन की योजना को लेकर समीक्षा की।

मंगलवार को कैंप कार्यालय में डीएम गर्ब्याल ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के महाप्रबंधक जीएचवी राव व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राव ने बताया कि हल्द्वानी में 162 किमी लंबाई में गैस पाइप लाइन बिछाई जानी है। इसमें सौ किमी लाइन बिछाई जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि नैनीताल, भीमताल और भवाली शहर में गैस स्टेशन के लिए 350-350 वर्ग मीटर भूमि की जरूरत है। इस पर डीएम ने नैनीताल शहर में लकड़ी टाल, भवाली में रामगढ़ तिराहा और भीमताल के सिडकुल में भूमि देने की सहमति देते हुए एडीएम अशोक जोशी को भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गैस पाइप लाइन बिछाने से जहां शहरों में सस्ती गैस उपलब्ध होगी, वहीं आग लगने की घटनाएं भी नहीं होगी और आम लोगों को एक अच्छी सुविधा भी प्राप्त होगी।

बैठक में लोनिवि ईई अशोक चौधरी ने बताया कि एचपीसीएल की ओर से पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों पर पैच वर्क मानकों के अनुसार नहीं किया जा रहा है। इससे मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे हैं। शिकायत पर डीएम ने एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक को लोनिवि और नगर निगम के साथ संयुक्त निरीक्षण करने को कहा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कार्यों में मानकों के आधार पर कमी पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सिंचाई ईई केएस बिष्ट व एके जोशी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार