रायबरेली: भूमि विवाद के निपटारे के लिए गांव पहुंचे एसडीएम से ग्रामीणों ने की अभद्रता, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। सोमवार की शाम खीरों क्षेत्र के गांव नुनैरा में रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंचे एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। हल्का लेखपाल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के …

रायबरेली। सोमवार की शाम खीरों क्षेत्र के गांव नुनैरा में रास्ते के विवाद की जांच करने पहुंचे एसडीएम व राजस्व विभाग की टीम के साथ एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। हल्का लेखपाल ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।

क्षेत्र के नुनैरा गांव के हल्का लेखपाल मनमोहन पांडेय ने थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम नुनैरा गांव निवासी प्रेमा देवी व वीरेंद्र कुमार के बीच रास्ते के विवाद को लेकर राजस्व विभाग की टीम एसडीएम लालगंज विजय कुमार के नेतृत्व में उक्त गांव पहुंची थी। रास्ते की नाप जोख के दौरान वीरेंद्र कुमार, धीरेंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार, बबलू, अंजलि, ननकऊ आदि ने नाप जमीन की नाप करने से मना करते हुए प्रेमा देवी के बंद रास्ते को खोलने से मना कर दिया।

इसी दौरान उक्त लोगों ने लोक सेवक को गाली देते हुए मारा पीटा तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाया। मामले की जांच के दौरान उपरोक्त लोगों ने एसडीएम सहित राजस्व विभाग की समूची टीम के साथ अभद्रता की। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: आदमखोर बाघ को मारने का आदेश जारी, शिकारियों का दल तलाश में जुटा

संबंधित समाचार