रुद्रपुर: आधे घंटे तक लहुलूहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा युवक, मौत
रुद्रपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इसके बाद राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पाताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी …
रुद्रपुर, अमृत विचार। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का शव आधे घंटे तक सड़क पर ही पड़ा रहा। इसके बाद राहगीरों ने उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पाताल भिजवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
बिलासपुर, रामपुर, यूपी निवासी 20 वर्षीय प्रेम सिंह रुद्रपुर में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह वह बाइक से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। जब वह काशीपुर रोड स्थित कीरतपुर मोड़ के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह करीब आधे घंटे तक मौके पर ही लहुलूहान पड़ा रहा। बाद में वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे घायल देखा तो 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद बाजार चौकी प्रभारी संदीप शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना उसके परिजनों को देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
संजयनगर खेड़ा में मिले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमृत विचार, रुद्रपुर। सोमवार को संजयनगर खेड़ा में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति के मिले शव की 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस लगातार शव की शिनाख्त में लगी हुई है।
सोमवार को डायल 112 पर थाना ट्रांजिट कैंप को सूचना मिली कि संजयनगर खेड़ा में साईं मंदिर के पास हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास उसकी शिनाख्त करनी चाही। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था।
