हरदोई: बिजली की चिंगारी ने राख कर दी 7.5 एकड़ गेहूं की फसल, बमुश्किल पाया गया आग पर काबू
हरदोई। खेतों के ऊपर से निकले बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने 7.5 एकड़ गेहूं की फसल जला कर राख कर दी। अचानक दोपहर में भड़की आग को ले कर हाहा-कार मच गया। दमकल कर्मियों ने गांव वालों के साथ कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। बताते है कि कोतवाली …
हरदोई। खेतों के ऊपर से निकले बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने 7.5 एकड़ गेहूं की फसल जला कर राख कर दी। अचानक दोपहर में भड़की आग को ले कर हाहा-कार मच गया। दमकल कर्मियों ने गांव वालों के साथ कड़ी मशक्कत करते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया।
बताते है कि कोतवाली देहात के मदारा गांव में पूर्व प्रधान गुड्डू सिंह के खेत के बगल से बिजली के हाईटेंशन तार निकले हुए हैं। गांव वालों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर गांव के किनारे खेतों से आग की ऊंची-ऊंची लपटे उठती हुई देखी गई। किसी को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला।तेज़ हवाओं के चलते आग इस तरह भड़की कि उसने लगभग 38 बीघा फसल को अपनी गिरफ्त में ले कर उसे राख कर दिया।
आग लगने की खबर सुनते ही दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत के बाद भी आग काबू नहीं हो सकी। हर कोई अपना-अपना खेत बचाने के लिए दौड़ पड़ा। योगेन्द्र सिंह,शिवचरण सिंह व सुरेन्द्र सिंह के खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से राग हो गई।
इस बारे में पूर्व प्रधान गुड्डू सिंह ने बताया है कि आग से उसकी 12 बीघा तैयार खड़ी गेंहू की फसल राख हो गई। बिजली के तार से निकली चिंगारी ने 38 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई। भड़क चुकी आग को काबू करने के लिए दमकल कर्मियों और गांव वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब कहीं आग को काबू किया जा सका। हादसे की खबर राजस्व महकमे को दे दी गई है।
यह भी पढ़ें: रुद्रपुर: आधे घंटे तक लहुलूहान हालत में सड़क पर पड़ा रहा युवक, मौत
