आज का राशिफल। 06 अप्रैल, 2022
मेष आज व्यवसाय को लेकर आपकी डील हो सकती है। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में बेहतरीन प्रगति होगी। कलाकारों को विशेष पहचान मिल सकती है। तनाव मुक्त रहने के लिए प्राणायाम करना उत्तम होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है। वृष आज आपको भी उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा …
मेष
आज व्यवसाय को लेकर आपकी डील हो सकती है। मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़े कारोबार में बेहतरीन प्रगति होगी। कलाकारों को विशेष पहचान मिल सकती है। तनाव मुक्त रहने के लिए प्राणायाम करना उत्तम होगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने वाला है।
वृष
आज आपको भी उनकी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी के बहकावे में न आएं। आज जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें साझा करेंगे। स्वभाव में लचीलेपन के कारण आपको लोग पसंद करेंगे।
मिथुन
आज दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। दोपहर के बाद सभी स्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। अपनी बातों को शांतिपूर्वक तरीके से लोगों के सामने रखें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। छोटे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें।
कर्क
आज किसी आनन्दोत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है। साझेदारी के व्यवसाय में आपको बड़ा लाभ होगा। समाज में आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ आप पार्टी कर सकते हैं।
सिंह
आज ऑफिस में साथी सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। इससे आपको जॉब में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा। व्यापारियों की नकदी की समस्या दूर होगी।
कन्या
आज किसी रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार के उत्तम अवसर मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपनी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखना चाहिए। बच्चों की सेहत का ध्यान रखें।
तुला
आज नए संबंधों में स्थायीत्व कम रहेगा। परिजनों की भावनाओं का ध्यान रखें। बेवजह के मामलों में न उलझें। शारीरिक और मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आप काफी ध्यान देंगे।
वृश्चिक
आज कारोबार में बड़ा धन लाभ हो सकता है। लेकिन आपको वैधानिक और तकनीकी पहलुओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। छात्रों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपने विचारों में स्पष्टता रखें।
धनु
आज प्रशासनिक कार्यों की रुकावट दूर होगी। कुछ ज्ञानवर्धक जानकारी आपको मिल सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े व्यापार में आपको लाभ मिलेगा। टीमवर्क में किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी।
मकर
आज मानसिक रूप से शांति रहेगी। बिजनेस में आपको शुभचिन्तकों और मित्रों से सलाह लेनी चाहिए। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
कुंभ
आज सरकारी नियमों को न मानने के कारण आर्थिक दंड भुगतना पड़ सकता है। सर्वाइकल और पीठ दर्द के कारण परेशानी होगी। आज आपको बचत पर काफी ध्यान देना चाहिये। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
मीन
आज विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आय की अपेक्षा आपको खर्च ज्यादा करना पड़ेगा। रिटेल संबंधी व्यवसाय में बड़ा लाभ होगा। अपने प्रेमी को आज प्रपोज कर सकते हैं। हल्के और सुपाच्य भोजन का सेवन करें।
