जम्मू-कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल इलाके में बुधवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों अंसार गजवतुल हिंद और लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की पहचान अंसार गजवतुल हिंद के सफत मुजफ्फर सोफी उर्फ ​​मुआविया और लश्कर के उमर तेली उर्फ ​​तल्हा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों इस साल की शुरुआत में श्रीनगर के खोनमोह इलाके में एक सरपंच की हत्या सहित कई अन्य आतंकी मामलों में वांछित थे। अधिकारी के मुताबिक, दोनों आतंकवादियों ने हाल ही में त्राल में अपना ठिकाना बना लिया था।

इसे भी पढ़ें-

मुख्यमंत्री योगी ने बनाया 100 दिन का एक्शन प्लान, योजनाओं को 10 सेक्टरों में बांटकर होगा काम

 

 

संबंधित समाचार