पत्रकार से मारपीट मामले में बॉम्बे HC पहुंचे सलमान खान, जानें पूरा मामला
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को निचली अदालत के उस निर्देश को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें उन्हें और उनके बॉडीगार्ड को एक मीडियाकर्मी द्वारा दायर कथित हमले के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था। टीवी पत्रकार अशोक पांडे द्वारा दायर एक शिकायत के जवाब …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को निचली अदालत के उस निर्देश को चुनौती देते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसमें उन्हें और उनके बॉडीगार्ड को एक मीडियाकर्मी द्वारा दायर कथित हमले के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा गया था।
टीवी पत्रकार अशोक पांडे द्वारा दायर एक शिकायत के जवाब में एक्टर सलमान खान और उनके सहयोगी को मंगलवार (पांच अप्रैल) को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के लिए कहा गया था।
पत्रकार ने आरोप लगाया था कि 24 अप्रैल, 2019 को सलमान खान और उसके बॉडीगार्ड ने उसके साथ मारपीट की गई थी।
पत्रकार ने कहा कि जब उन्होंने और उनके कैमरामैन ने सलमान को साइकिल की सवारी करते देखा और उनकी वीडियो बनाने की कोशिश की, तो उन्हें ‘दबंग’ अभिनेता के बॉडीगार्ड ने घेर लिया और उनके साथ मारपीट की गयी।
HC में याचिका दायर करने के बाद दबंग खान और अन्य आज स्थानीय अदालत में पेश नहीं हुए।
पढ़ें-सीएम योगी ने भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं को दी बधाई, किया माल्यार्पण
