शादी के बाद विक्की कौशल के अलग शिफ्ट होने पर आया भाई सनी का रिएक्शन, कहा यह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद कौशल परिवार कैटरीना के आने से बेहद खुश है। सनी कौशल अपने भाभी से काफी खुश दिखाई देते हैं। इंटरव्यू में सनी अपनी भाभी की जमकर तारीफ करते हैं। सनी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता है कि विक्की उनके घर से …

मुंबई। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के बाद कौशल परिवार कैटरीना के आने से बेहद खुश है। सनी कौशल अपने भाभी से काफी खुश दिखाई देते हैं। इंटरव्यू में सनी अपनी भाभी की जमकर तारीफ करते हैं।

सनी ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगता है कि विक्की उनके घर से दूर शिफ्ट हुए है क्योंकि दोनों ही हमारे पूरा टच में रहते हैं। एक्टर ने कहा कि उन्हें बिल्कुल भी नहीं लगता कि कुछ बदला है।

पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि, कैटरीना कैफ शादी के बाद उनके घर में पॉजिटिविटी लेकर आई हैं। सनी ने कहा था कि उनके परिवार से जब से कैटरीना जुड़ी हैं, तब से सबकी लाइफ काफी पॉजिटिव हो गई है।

सनी ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करना शुरू किया। उसके बाद उन्होंने सनशाइन म्यूजिक टूर्स और ट्रैवल्स से एक्टिंग डेब्यू किया। उसके बाद सनी गोल्ड और भंगरा पा ले जैसी फिल्मों में नजर आए। उनके पास तीन फिल्में हैं हुड़दंग, मिली और चोर निकल के भागा।

पढ़ें-लखनऊ: 48 जेलों के 136 कैदियों को आज किया जाएगा रिहा, इस आधार पर होगी रिहाई

 

संबंधित समाचार