मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ बड़ा हादसा, इनोवा कार ने मां और बेटी को कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक इनोवा कार ने मां और मासूम बेटी को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ही लोग एक बाइक पर सवार थे। बताया जा रहा …

मथुरा। मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर एक इनोवा कार ने मां और मासूम बेटी को कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं पति गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों ही लोग एक बाइक पर सवार थे।

बताया जा रहा है कि बुलंदशहर के वैर कस्बे में रहने वाले अरुण कुमार पत्नी कुसुम व बेटी कुमकुम के साथ नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। यहां पर दोपहर बारह बजे रास्ते में नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 73.700 पर इनोवा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक लड़खड़ा गई और हादसे में अरुण कुमार की पत्नी कुसुम और उसकी बच्ची कुमकुम कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: RSS के पथ संचलन का स्वागत करने पर मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फरमान जारी!

संबंधित समाचार