डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर सिटी ने चैंपियन्स लीग में एटलेटिको मैड्रिड को हराया
मैनचेस्टर। केविन डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। शुरुआती 70 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सिटी ने अंतत: फिल फोडेन की मदद से बढ़त बना ली। मैदान पर उतरने …
मैनचेस्टर। केविन डी ब्रून के गोल से मैनचेस्टर यूनाईटेड ने चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में एटलेटिको मैड्रिड को 1-0 से हराया। शुरुआती 70 मिनट में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला लेकिन सिटी ने अंतत: फिल फोडेन की मदद से बढ़त बना ली।
मैदान पर उतरने के 79 सेकेंड के अंदर ही फोडेन ने शानदार थ्रोबॉल फेंकी जिसे डी ब्रून ने अपने कब्जे में लेकर गोल में बदल दिया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल के पहले चरण के मुकाबले के छह बार के यूरोपीय चैंपियन लीवरपूल ने बेनफिका को 3-1 से हराया। सिटी और एटलेटिको दोनों चैंपियन्स लीग फाइनल खेल चुके हैं लेकिन कभी खिताब नहीं जीता।
