रुद्रपुर: शराब के शौकीनों को अब जाम छलकाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शराब के शौकीनों को अब जाम छलकाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। नई आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल से देशी और विदेशी शराब बोतल की कीमतों में इजाफा किया गया है। जिसके अनुसार शराब की कीमतों में 15-20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। नई आबकारी नीति के तहत …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शराब के शौकीनों को अब जाम छलकाने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। नई आबकारी नीति के तहत एक अप्रैल से देशी और विदेशी शराब बोतल की कीमतों में इजाफा किया गया है। जिसके अनुसार शराब की कीमतों में 15-20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है।

नई आबकारी नीति के तहत शराब की देशी व विदेशी बोतलों को खरीदने के लिए लोगों को अब 15-20 प्रतिशत अधिक खर्च पड़ेगा। जिसके बाद टेट्रा पैक वाली शराब करीब 10-15 रुपये प्रति पैक महंगी हो गई है। वहीं, 150 रुपये से कम वाले क्वार्टर की शीशी भी करीब 10 रुपये तक महंगी हो जाएगी। इसी ब्रांड में हाफ की बोतल करीब 20 रुपये और 750 एमएल वाली बोतल की कीमत में करीब 40 रुपये की वृद्धि की गई है।

जिला आबकारी अधिकारी हरीश कुमार ने बताया कि नई आबकारी नीति के तहत देशी व अंग्रेजी शराब की कीमतों में एक अप्रैल से 15 से 20 प्रशितत तक वृद्धि हुई है। नये स्टॉक की बोतलों को खरीदने के लिए लोगों को अब ज्यादा रुपये देने पड़ेंगे। पुराना स्टॉक भी दो से चार दिन में खत्म कर लिया जायेगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका