कानपुर देहात: जीजा और साली ने ट्रेन के आगे कूदकर करी आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
कानपुर देहात। थाना गजनेर के अंतर्गत कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर एक युवती व एक युवक ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी वही ट्रेक मैन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने जानकारी एकत्र करी तो पुलिस …
कानपुर देहात। थाना गजनेर के अंतर्गत कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर एक युवती व एक युवक ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी वही ट्रेक मैन की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पुलिस ने जानकारी एकत्र करी तो पुलिस को पता चला है कि दोनों के बीच जीजा और साली का रिश्ता था।पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
क्या है मामला
कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के पास रिलायंस डिपो के पहले कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर युवक-युवती के शव को ट्रेक मैन सुमित ने देखा और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर तिलौंची व पुलिस को दी।वही शव की जानकारी होते ही ग्रोथ सेंटर चौकी प्रभारी अनिल कुमार पहुंचे और शवों की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ करि तो पुलिस को जानकारी मिली की कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के दहेली बडेला गांव में रहने वाले राम पाल की बेटी पूजा के रूप में हुई तो पुलिस ने रामपाल को घटना दी।
वही घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रामपाल में पुलिस को बताया कि युवती पूजा (18) उसकी छोटी बेटी है और जिस युवक का शव मिला है वह गिरसी में ब्याही बड़ी बेटी आरती का देवर सुशांत (19) है और और दोनों रिश्ते में जीजा और साली लगते थे। लेकिन पिता रामपाल ने पुलिस को बताया कि दोनों ने एक साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या क्यों करी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। लेकिन वही रामपाल के साथ आए अन्य लोगों से पूछताछ में पुलिस को प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली है।पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्या बोले क्षेत्राधिकारी
कानपुर देहात के क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रभात कुमार ने बताया कि थाना गजनेर के ग्रोथ सेंटर चौकी के अंतर्गत ट्रेन से कटकर एक युवक और युवती के आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। जब जानकारी दी गई तो पता चला कि युवक और युवती घाटमपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं रिश्ते में दोनों ही जीजा और साली है। शवों को कब्जे में ले लिया गया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही हो।
यह भी पढ़ें-रायबरेली: गरीबी के कारण सजा काट रहे तीन कैदियों का सहारा बने मंत्री, हुई रिहाई
