गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद बढ़ाई गई सीएम योगी की सुरक्षा, CRPF की दो प्लाटून हुईं तैनात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाते हुए सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। सीएम सरकारी आवास 5 केडी पर सीआरपीएफ की दो प्लाटून की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले के बाद शासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है। …

लखनऊ। गोरखनाथ मंदिर में हमले के बाद सीएम योगी की सुरक्षा बढ़ाते हुए सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। सीएम सरकारी आवास 5 केडी पर सीआरपीएफ की दो प्लाटून की तैनाती की गई है। माना जा रहा है कि गोरखनाथ मंदिर में हुए हमले के बाद शासन की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

गौरतलब है कि गोरखनाथ मंदिर हमले की जांच कर रही एटीएस (ATS) इसे एक आतंकी साजिश मानकर जांच आगे बढ़ा रही है। मुर्तजा से लखनऊ मुख्यालय पर पूछताछ की जा रहे है।

अभी तक जो खुलासे हुए हैं उसके मुताबिक मुर्तजा कट्टरपंथ इंटरनेशनल इस्लामिक फोरम से जुड़ा था। साथ ही वह जिहादी वीडियो भी देखता था। अभी जांच जारी है।

पढ़ें-हरदोई: बढ़ती गर्मी के चलते बदले स्कूलों के समय, बदलाव को लेकर अफसरों को नहीं है खबर 

संबंधित समाचार