हांगकांग की अदालती कार्यवाही में बाधा डालने के संदेह में छह लोगों पर राजद्रोह का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हांगकांग। हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने दिसंबर और जनवरी में अदालती सुनवाई में व्यवधान डालने के संदेह में छह लोगों को गिरफ्तार करने के लिए औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून का इस्तेमाल किया। संदिग्धों को बुधवार को अपराध अध्यादेश के तहत ‘‘राजद्रोह के इरादे से कोई कृत्य करने’’ करने के संदेह में गिरफ्तार किया …

हांगकांग। हांगकांग की राष्ट्रीय सुरक्षा पुलिस ने दिसंबर और जनवरी में अदालती सुनवाई में व्यवधान डालने के संदेह में छह लोगों को गिरफ्तार करने के लिए औपनिवेशिक काल के राजद्रोह कानून का इस्तेमाल किया। संदिग्धों को बुधवार को अपराध अध्यादेश के तहत ‘‘राजद्रोह के इरादे से कोई कृत्य करने’’ करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

एक सरकारी बयान के अनुसार, ‘‘इन कृत्यों से न्याय-व्यवस्था की गरिमा और अदालत का संचालन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।’’ पुलिस ने हालांकि संदिग्धों की कथित कार्रवाइयों के बारे में स्पष्ट रूप से कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने चार पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनकी उम्र 32 से 67 वर्ष के बीच है।

उन्होंने उनके नाम भी उजागर नहीं किए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक लोकतंत्र समर्थक ‘कंफेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन’ के पूर्व उपाध्यक्ष तांग किन-वाह हैं, जिसे राजनीतिक चिंताओं के कारण अक्टूबर में भंग कर दिया गया था।

संबंधित समाचार