बेटे रणबीर कपूर के साथ फिर काम करेंगी एक्ट्रेस नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फिल्म ‘बेशर्म’ में अपने रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में नीतू के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। अब …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ फिर काम करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने साल 2013 में फिल्म ‘बेशर्म’ में अपने रणबीर कपूर के साथ काम किया था।

इस फिल्म में नीतू के पति दिवंगत ऋषि कपूर भी थे। इसके बाद मां-बेटे की यह जोड़ी कभी भी साथ नहीं आई। अब उन्होंने अपने बेटे रणबीर के साथ पूरे नौ साल बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है।

नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते जानकारी दी है कि वह अपने जिगर के टुकड़े रणबीर कपूर के साथ शूटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस ने सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ नजर आ रही हैं। शेयर करते हुए नीतू ने लिखा है, मैं अपने जिगर के टुकड़े के साथ एड शूट कर रही हूं।

पढ़ें-Sri Lanka crisis : गोटबाया राजपक्षे ने ऋण संकट पर सलाह देने के लिए आर्थिक विशेषज्ञों की टीम नियुक्त की

संबंधित समाचार