गाजियाबाद: पुलिस के हत्थे चढ़ा PNB कैश लूट मामले का सातवां आरोपी, बरामद हुए एक लाख रुपए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। PNB नूरनगर में हुई 12 लाख की लूट में शामिल सातवां आरोपी भी  गुरुवार यानि आज पकड़ा गया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। बदमाश राहुल उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाख रुपए और अवैध असलहा बरामद हुआ है। बैंक मैनेजर ने 12 लाख रुपए लुटने बताए …

गाजियाबाद। PNB नूरनगर में हुई 12 लाख की लूट में शामिल सातवां आरोपी भी  गुरुवार यानि आज पकड़ा गया। आरोपी पर 25 हजार रुपए का इनाम था। बदमाश राहुल उर्फ रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लाख रुपए और अवैध असलहा बरामद हुआ है।

बैंक मैनेजर ने 12 लाख रुपए लुटने बताए थे, जबकि बदमाशों का कहना है कि लूटी गई रकम सिर्फ 10 लाख रुपए थी। अब तक 9 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है।

पुलिस ने बताया कि सातवां बदमाश राहुल उर्फ रोहन है। वह हरियाणा में सोनीपत जिले में गोहाना थाना क्षेत्र स्थित गांव गिवाना का रहने वाला है। शुक्रवार को उसकी गिरफ्तारी रोटरी गोल चक्कर से हुई है। राहुल उर्फ रोहन के विरुद्ध जिला कुशीनगर व गाजियाबाद में चार मुकदमे दर्ज हैं।

पढ़ें- वर्ष 2023 तक सभी विधानमंडलों की कार्यवाही एक मंच पर लाने के प्रयास: ओम बिरला

संबंधित समाचार