अफगानिस्तान में तालिबान ने आईएस के दो कमांडरों को मार गिराया
काबुल। तालिबान ने जलालाबाद शहर में इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी ननगहार के एक सूत्र ने दी। उधर, तालिबान ने जोर देकर कहा कि उन्हें लंबे समय से आईएस के दो कमांडरों की तलाश थी। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अगस्त में तालिबान ने काबुल में प्रवेश …
काबुल। तालिबान ने जलालाबाद शहर में इस्लामिक स्टेट समूह (आईएस) के दो आतंकवादियों को मार गिराया है। यह जानकारी ननगहार के एक सूत्र ने दी। उधर, तालिबान ने जोर देकर कहा कि उन्हें लंबे समय से आईएस के दो कमांडरों की तलाश थी।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष अगस्त में तालिबान ने काबुल में प्रवेश किया और अफगानिस्तान में युद्ध की समाप्ति की घोषणा की। तालिबान ने अफगानिस्तान में मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनाई है।
