अंबेडकरनगर में बुलडोजर की धमक से सहमे दुष्‍कर्म के आरोप‍ियों ने किया सरेंडर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बुलडोजर का खौफ अपराधियों के मन में गहरे तक बैठा है। पुलिस अब हथियारों के बजाय सीधी कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर निकल रही है। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। सामूहिक दुष्कर्म के आराेपित हाथ नहीं आ रहे थे तो पुलिस उनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। फिर क्या था, एक-एक कर पांचों …

लखनऊ। बुलडोजर का खौफ अपराधियों के मन में गहरे तक बैठा है। पुलिस अब हथियारों के बजाय सीधी कार्रवाई के लिए बुलडोजर लेकर निकल रही है। गुरुवार को भी ऐसा ही हुआ। सामूहिक दुष्कर्म के आराेपित हाथ नहीं आ रहे थे तो पुलिस उनके घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। फिर क्या था, एक-एक कर पांचों आरोपित भागते हुए आत्मसमर्पण करने थाने पहुंच गए। इस तरह का जिले में यह पहला मामला है।

जैतपुर थाने के एक गांव में बीते 29 मार्च की रात इंटर की छात्रा पढ़ाई कर रही थी। रात करीब 11 बजे वह घर से नित्यक्रिया के लिए निकली तो बाहर घात लगाए बैठे दो युवक उसे पकड़ कर बाग में उठा ले गए। यहां अन्य युवकों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद इसका वीडियो भी बना लिया। घर पहुंचकर युवती ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।

युवती और आरोपितों के एक ही बिरादरी के होने के नाते प्रधान के घर पंचायत होने के बाद मामले को पुलिस में न ले जाने का निर्णय हुआ और इसे रफा-दफा कर दिया गया। इसी बीच आरोपितों ने दुष्कर्म का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला सार्वजनिक होने पर पीड़ित छात्रा ने थाने में तहरीर दे दी। बुधवार को पुलिस ने आरोपित जयहिंद यादव, रविप्रकाश यादव, कमलेश यादव, रमेश यादव, शुभम, विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित रविप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

गुरुवार को गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस आरोपितों के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई। आनन-फानन में परिवारजन के फोन घनघनाने शुरू हो गए। घर ढहाए जाने के डर से महज आठ घंटे के भीतर आरोपित कमलेश, शुभम शुक्ल, रमेश, विजय कुमार और जयहिंद ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बुलडोजर के भय से फरार आरोपितों ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। सभी को जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-सीओए के पूर्व प्रमुख विनोद राय ने कहा- कुंबले को लगता था उनके साथ अनुचित व्यवहार हुआ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता