हल्द्वानी: अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में व्यापारियों ने अतिक्रमण से बेरोजगार हुए दुकानदारों को विस्थापित करने की मांग की। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में भेदभाव का आरोप लगाते हुए देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को संबोधित इस ज्ञापन में व्यापारियों ने अतिक्रमण से बेरोजगार हुए दुकानदारों को विस्थापित करने की मांग की।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट ऋृचा सिंह को सौंपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित लोगों को विस्थापित करने, अतिक्रमण हटाने में एक समान नीति बनाने, अतिक्रमण के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, भविष्य में अतिक्रमण न हो इसके लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में संस्थापक अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल खंडेलवाल, युवा प्रदेश प्रभारी आफताब हुसैन, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, महामंत्री अजय कृष्ण गोयल, बृजमोहन सिजवाली, विनोद घड़ियाल, उमेश बेलवाल, राहुल सोनकर, पृथ्वी, पाल, वासुदेव, विमलेश आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार