बाराबंकी: फेसबुक मार्केट से खरीदारी करते समय न करें अग्रिम भुगतान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गुरुवार को बाराबंकी जिले के थाना मसौली की साइबर हेल्प लाइन के तत्वावधान में बांसा बाजार में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इस दौरान लोगों को आगाह किया गया कि फेसबुक मार्केट से खरीदारी …

बाराबंकी। गुरुवार को बाराबंकी जिले के थाना मसौली की साइबर हेल्प लाइन के तत्वावधान में बांसा बाजार में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया। इस दौरान लोगों को आगाह किया गया कि फेसबुक मार्केट से खरीदारी करते समय किसी भी दशा में अग्रिम भुगतान न करें। एटीएम कार्ड का अकेले ही उपयोग करें।

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने निर्देश पर

उपनिरीक्षक इंचार्ज सुधीर कुमार यादव ने इंटरनेट बैकिंग, ऑनलाइन फ्राड, वायलेट, यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जानकारी हुए फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्राड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्राड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। उन्होंने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में साइबर अपराध की जानकारी दी तथा सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति जागरूक किया।

उपनिरीक्षक माया यादव ने फोन कॉल के माध्यम से होने वाले फ्राड, पालिसी, चिट फंड, लाटरी का लालच देकर की जाने वाली जालसाजी, ऑनलाइन एप के माध्यम से सामान खरीदने व बेचने से संबंधित फ्राड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के बारे विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल आदि के बारे में जागरूक किया गया।

साइबर हेल्पडेस्क कर्मी अरुणेंद्र पटेल ने ओलेक्स, क्युकेर एव फेसबुक मार्केट से सामान खरीदते समय एडवांस भुगतान न करे तथा कभी भी लिंक को ओपन न करे नही तो खाते से रकम गायब हो सकती है। श्री पटेल ने बताया कि एटीएम कार्ड का उपयोग अकेले ही करे तथा कोड दूसरे को न बताएं। साथ ही बैंक से लोन पास करवाने के नाम पर किसी अनजान, अज्ञात के फोन आने पर किसी भी खाते में पैसा जमा करने से बचे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: जेबकतरों ने सरेआम राहगीर से छीने रुपए, एक को मौके से दबोचा

संबंधित समाचार