हल्द्वानी: लोक निर्माण विभाग ने की 13 सड़कों की मरम्मत की तैयारी, जानें कहां कहां होगा सुधार
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग जिले की 13 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 423.62 करोड़ रुपये से करेगा। विभाग ने इसके लिए पूर्व में बजट बनाकर सरकार को भेजा था। सरकार द्वारा बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने सड़कों के सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही चयनित इन सड़कों पर काम …
हल्द्वानी, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग जिले की 13 क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत 423.62 करोड़ रुपये से करेगा। विभाग ने इसके लिए पूर्व में बजट बनाकर सरकार को भेजा था। सरकार द्वारा बजट स्वीकृत होने के बाद विभाग ने सड़कों के सुधार की तैयारी शुरू कर दी है।
जल्द ही चयनित इन सड़कों पर काम शुरू हो जायेगा। विभाग ने इसके लिए ठेकेदारों से टेंडर मांगना शुरू कर दिया है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि गदरपुर-दिनेशपुर- मदकोटा- हल्द्वानी मोटर राज्य मार्ग पर तीन किलोमीटर के हिस्से पर सुधारीकरण का कार्य करने में 85.80 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मार्ग को 2015 में दुरुस्त किया गया था।
इसी तरह कठघरिया से कमलुवागांजा मोटर मार्ग पर 4.13 किमी हिस्से पर 53.63 लाख रुपये की लागत आएगी। कुसुमखेड़ा-लामाचौड़ ग्रामीण मार्ग में 22.98 लाख की धनराशि खर्च होगी। नवाबखेड़ा मार्ग का 11.68 लाख, किशनपुर रैक्वाल गौलापार के आंतरिक मार्ग 35.04 लाख, गौलापार के आंतरिक संपर्क मार्ग 35.04 लाख, गौलापार ग्राम सभा देवला तल्ला के कुंवरपुर-बागजाला लिंक मार्ग 23.36 लाख, रामपुर मार्ग कत्था फैक्ट्री से महेता चेरिटेबिल चिकित्सालय तक संपर्क मार्ग 11.68 लाख, रामपुर रोड, मुख्य मार्ग से चांदगी चौक-घुड़दौड़ा संपर्क मार्ग 11.68 लाख, हरिपुर फुटकुआं संपर्क मार्ग (चांदनी चौक कालीपुर, हरिपुर जमनसिंह फुटकुआं मार्ग का अवशेष मार्ग 18.69 लाख, ग्राम सभा देवलचौड़ बंदाबरेती आंतरिक मार्ग 23.36 लाख, हल्द्वानी में बरेली रोड ग्रामीण क्षेत्र आंतरिक संपर्क मार्ग 35.04 लाख एवं देवलचौड़-आनंदपुर चौकी मार्ग (आनंदपुर चौकी से वसुंधरा वैंकेट हॉल तक अवशेष भाग का सुधार कार्य 56.04 लाख रुपये की धनराशि से होगा।
कालाढ़ूंगी सात, लालकुआं पांच व हल्द्वानी में एक सड़क की होगी मरम्मत
लोनिवि द्वारा सुधार कार्य के लिए जिन सड़कों का चयन किया गया है। उसमें कालाढूंगी विधानसभा की सात, लालकुआं विधानसभा की पांच तथा हल्द्वानी विधानसभा की एक सड़क शामिल है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि इन मार्गों के सुधार के लिए पिछले काफी समय से लोगों द्वारा मांग की जा रही थी। अन्य सड़कों के सुधार के लिए भी प्रस्ताव बनाकर शासन के भेजा जाएगा। जिले की सभी सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी लोनिवि की है।
