रायबरेली: एनटीपीसी में बाउंड्री फंद रहे युवक की गिरने से मौत
रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में अनाधिकृत तरीके से बाउंड्री पार कर रहे युवक की गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक चार दिन पहले घायल हुआ था। घटना सोमवार रात की है । एनटीपीसी की बाउंड्री को रात में बिकई गांव के पास एक युवक पार कर रहा था। इसी …
रायबरेली। एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना में अनाधिकृत तरीके से बाउंड्री पार कर रहे युवक की गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक चार दिन पहले घायल हुआ था। घटना सोमवार रात की है । एनटीपीसी की बाउंड्री को रात में बिकई गांव के पास एक युवक पार कर रहा था। इसी दौरान सीआईएसएफ की सर्च लाइट उस पर पड़ी और युवक हड़बड़ाहट में बाउंड्री से नीचे गिर गया।
सर्च लाइट में सीआईएसएफ के जवानों ने उसे देख लिया था , इसलिए सीआईएसएफ के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे तो युवक गंभीर अवस्था में घायल पड़ा हुआ था। उसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने उसे एनटीपीसी अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ने गुरुवार को युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक एनटीपीसी कालोनी से जुड़े गांव रिसाल का पुरवा निवाड़ी सूरज कुमार बताया जा रहा है। एनटीपीसी की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने बताया कि एनटीपीसी संयंत्र क्षेत्र में चोरी की नियति से बाउंड्री पार कर रहे सूरज नाम के व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत की जानकारी मिली है। विवरण का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:-सदन से सड़क तक नौजवानों की आवाज उठाएगी सपा : अखिलेश यादव
