वाराणसी: MLC चुनाव के लिये रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, बनाए गए 26 बूथ
वाराणसी। MLC चुनाव कराने के लिए आज वाराणसी के पहड़िया मंडी से वाराणसी, चंदौली व भदोही जिले के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। 12 अप्रैल को पहड़िया मंडी में ही मतो की गिनती होगी। इसके लिए पीठासीन सहित …
वाराणसी। MLC चुनाव कराने के लिए आज वाराणसी के पहड़िया मंडी से वाराणसी, चंदौली व भदोही जिले के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।
12 अप्रैल को पहड़िया मंडी में ही मतो की गिनती होगी। इसके लिए पीठासीन सहित 4 कार्मिक 1 पार्टी में होंगी। वाराणसी में 11, चंदौली में 9 व भदोही में 6 सहित कुल 26 बूथ पर मतदान होने हैं।
वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में तीन प्रत्याशी मैदान में। इनमें बाहुबली बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह, भाजपा से डॉ. सुदामा सिंह पटेल और सपा से उमेश यादव शामिल हैं।
एडीएम प्रशासन रण विजय सिंह ने बताया कि वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता हैं। इसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 व भदोही में 1354 मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद तीनों जिले का बैलेट बाक्स वाराणसी के पहड़िया मंडी में लाए जाएंगे, जहां बने स्ट्रांग रूम में बैलेट बॉक्स को सुरक्षा के घेरे में रखा जाएगा।
पढ़ें- शरीर को फिट रखने के साथ हार्ट को भी रखना है स्वस्थ, तो डाइट में शामिल करें यह फूड्स
