सोनू सूद के साथ दक्षिण अफ्रीका में MTV रोडीज जर्नी की होगी शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। एडवेंचर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ अपने नए जर्नी की शुरूआत की। एमटीवी रोडीज का नया सीजन 08 अप्रैल से शुरू होकर, शुक्रवार से रविवार शाम 7 बजे केवल एमटीवी और वूट पर प्रसारित होगा। इस शो को सोनू सूद द्वारा होस्ट किया जायेगा। यह शो पहली बार …

मुंबई। एडवेंचर रियलिटी शो एमटीवी रोडीज़ ने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के साथ अपने नए जर्नी की शुरूआत की। एमटीवी रोडीज का नया सीजन 08 अप्रैल से शुरू होकर, शुक्रवार से रविवार शाम 7 बजे केवल एमटीवी और वूट पर प्रसारित होगा। इस शो को सोनू सूद द्वारा होस्ट किया जायेगा। यह शो पहली बार पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय प्लेटफार्म पर दक्षिण अफ़्रीका के उबड़ खाबड़ इलाकों में शूट किया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में एमटीवी रोडीज के सफर में नए प्रतियोगियों मुस्कान जट्टाना, अर्शवीर वाही, तनिश घोरपड़े, सिद्धार्थ मनोज, अंगद बवा, नंदिनी, साक्षी शर्मा, सिमी तलसानिया, साउंडस मौफकिर और जशवंत बोपन्ना के साथ पूर्व प्रतियोगी अरुषि चावला, बसीर अली, केविन अलमासिफर, काव्या खुराना, आरुषि दत्ता, सपना मलिक, युक्ति अरोड़ा, आशीष भाटिया, सोहिल सिंह झुट्टी, गौरव अलघ भी शो में वापसी करेंगे।

सोनू सूद ने कहा, “मैं एमटीवी रोडीज़ जैसे शैली-परिभाषित शो का हिस्सा बनकर खुश हूं। यह शो बेहद गहरी युवा भावना को प्रदर्शित करता है जो ऊर्जा से भरे हुए हैं तथा हर मुश्किल से निपटने के लिए हर चुनौती का सामना करने की हिम्मत रखते हैं। इस नए सीज़न के साथ, मैं सभी प्रशंसकों को आश्वस्त कर सकता हूं कि वे एक ऑल-एक्शन रोलरकोस्टर राइड के लिए तैयार रहें। मैं दक्षिण अफ्रीका में एमटीवी रोडीज जर्नी के निर्विवाद चैंपियन बनने के प्रतियोगियों की यात्रा का हिस्सा बनकर खुश हूं।”

पढ़ें-गाजियाबाद: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 2.5 लाख रुपए, महिला समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार