नैनीताल आने वाले पर्यटकों में मिलेगी राहत, क्यूआर कोड से मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों को अब क्यूआर कोर्ट के माध्यम से पार्किंग की सुविधा की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस की ओर से शुक्रवार को मिशन अतिथि के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके आधार पर क्यूआर कोर्ट से स्कैनिंग के बाद पार्किंग स्थल पर जगह की जानकारी ऑनलाइन माध्यम …

नैनीताल, अमृत विचार। सरोवर नगरी आने वाले पर्यटकों को अब क्यूआर कोर्ट के माध्यम से पार्किंग की सुविधा की जानकारी मिल सकेगी। पुलिस की ओर से शुक्रवार को मिशन अतिथि के तहत नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके आधार पर क्यूआर कोर्ट से स्कैनिंग के बाद पार्किंग स्थल पर जगह की जानकारी ऑनलाइन माध्यम से मिल पाएगी।

शुक्रवार को तल्लीताल क्षेत्र के प्रवेश द्वार पर डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने क्यूआर कोड से संबंधित कैनोपी लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि लगातार जाम समेत पर्यटकों की अधिक आमद पर यातायात की स्थिति खराब रहती है। ऐसे में यातायात को सुगम किए जाने के उद्देश्य से यह नई तकनीक शुरू की जा रही है। अब यहां आने वाले पर्यटक क्यूआर कोड स्कैन करेंगे, जिसके आधार पर उन्हें संबंधित पार्किंग स्थल पर जगह होने की जानकारी मिल सकेगी। इसके आधार पर ही पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इससे जहां एक ओर पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर यातायात भी व्यवस्थित होगा।

क्यूआर कोड से संबंधित कैनोपी में 6 पार्किंग स्थलों का जिक्र किया गया है। जिसमें अशोक टॉकीज पार्किंग मल्लीताल, डीएसए पार्किंग मल्लीताल, बीडी पांडे हॉस्पिटल पार्किंग मल्लीताल, मेट्रोपोल पार्किंग मल्लीताल, केएमवीएन सूखाताल पार्किंग मल्लीताल, नारायण नगर पार्किंग खुर्पाताल का अलग-अलग क्यूआर प्रदर्शित किया गया है। जिससे पर्यटक किसी भी पार्किंग में जाने के लिए स्कैन कर सकेगा। उन्होंने बताया कि अधिक भीड़ होने की स्थिति में पर्यटक वाहनों को शहर से बाहर ही रोका जाएगा। जहां से सटल सेवा के माध्यम से यातायात सुचारू किया जाएगा।

संबंधित समाचार