IPL 2022 TV Rating : आईपीएल को लगा झटका, पिछले साल की तुलना में 33 प्रतिशत घटी व्यूवरशिप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे हफ्ते टीवी व्यूवरशिप में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे हफ्ते की व्यूवरशिप में 33% की गिरावट देखी गई है। टीवी व्यूवरशिप आईपीएल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी मानी जाती है। यह बीसीसीआई के लिए झटका है। अहम बात यह है कि आईपीएल के मीडिया …

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन के दूसरे हफ्ते टीवी व्यूवरशिप में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे हफ्ते की व्यूवरशिप में 33% की गिरावट देखी गई है। टीवी व्यूवरशिप आईपीएल की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी मानी जाती है। यह बीसीसीआई के लिए झटका है। अहम बात यह है कि आईपीएल के मीडिया राइट्स का टेंडर निकाला गया है। उम्मीद है कि इसमें रिकॉर्ड कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। लेकिन, व्यूवरशिप कम होने से इस पर भी असर हो सकता है।

वहीं टेलीविजन व्यूवरशिप मॉनिटरिंग एजेंसी BARC की रिपोर्ट के अनुसार, आईपीएल व्यूवरशिप पहले हफ्ते की तुलना में 3.57 मिलियन की जगह 2.52 मिलियन ही रही। यह गिरावट पहले हफ्ते की ओवरऑल रीच 267 मिलियन से 14 फीसदी गिरकर 229 मिलियन तक पहुंच गई है। BARC के अनुसार वह ऐसे यूजर को काउंट करता है जिसने टीवी में आईपीएल को एक मिनट तक देखा हो। अब तक आईपीएल की व्यूवरशिप हर सीजन में पहले हफ्ते के साथ-साथ सीजन के अंत तक बरकरार रहती थी। मौजूदा आईपीएल के मुकाबले 26 मार्च से खेले जा रहे हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन्स पर नजर डालें तो हर साल टीआरपी बढ़ती हुई दिखाई दी है। क्यों भारत में क्रिकेट को फॉलो करने वाले और पसंद करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। लेकिन, 33 प्रतिशत की गिरावट चिंताजनक है। अगर आईपीएल के शेड्यूल पर नजर डालें तो वह काफी सही नजर आता है। बीसीसीआई ने इसके शेड्यूल में डबल हेडर को वीकेंड पर रखा है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस को एक इकाई के तौर पर करना होगा प्रदर्शन

संबंधित समाचार