हल्द्वानी: 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस कम हो
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास से 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस कम करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खनन डंपर स्वामी शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि खनन वाहनों में अमूमन 15-20 साल पुराने वाहन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला खनन मजदूर संघर्ष समिति ने परिवहन मंत्री चंदन राम दास से 15 साल पुराने वाहनों की फिटनेस फीस कम करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में खनन डंपर स्वामी शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि खनन वाहनों में अमूमन 15-20 साल पुराने वाहन ही चलते हैं।
नैनीताल जनपद में ही हजारों की संख्या में ऐसे वाहन हैं। यदि फीस अधिक होगी तो वाहन स्वामियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने 15 साल पुराने वाहनों का फिटनेस शुल्क कम करने, जीपीआरएस नहीं लगाने की मांग की। इस पर परिवहन मंत्री दास ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि पुराने वाहनों पर जीपीआरएस नहीं लगाया जाएगा। जल्द ही इसका आदेश जारी हो जाएगा। इस दौरान हरजीत चड्ढा, मनोज पांडे आदि मौजूद रहे।
