पीलीभीत: शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण कराएं- संजय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को अपने जन सहयोग कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। राज्यमंत्री ने कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा को निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कराई जाए। समस्याओं का शीघ्र …

पीलीभीत, अमृत विचार। गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने शुक्रवार को अपने जन सहयोग कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर शिकायतें सुनीं। बड़ी संख्या में लोग फरियाद लेकर पहुंचे। राज्यमंत्री ने कार्यालय प्रभारी सुनील मिश्रा को निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई कराई जाए। समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराकर लाभान्वित कराने पर जोर दिया।

टनकपुर हाईवे पर विद्या मंदिर चौराहा के पास स्थित जन सहयोग कार्यालय पर राज्यमंत्री के समक्ष पेश हुए उगनपुर गांव निवासी राजेश कुमार शर्मा, कृष्णा देवी, सोहनलाल, मिहीलाल, नत्थूलाल, होरीलाल, शकुंतला देवी, खुशालो देवी, खेम देवी ने एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें ग्राम वेलाभौर में जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत की। ग्राम सुस्यार निवासी नन्ही देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किश्त न मिलने का दुखड़ा सुनाया।

इसके अलावा शहर के मोहल्ला मोहम्मद फारुख निवासी शकुंतला देवी ने प्रधानमंत्री आवास आवंटित कराए जाने की गुहार लगाई। दुर्जनपुर कलां गांव निवासी चेतराम ने जमीन पर कब्जे की शिकायत की। साथ ही मेड़ के विवाद, बीमारी के बाद इलाज को मदद से जुड़े प्रार्थना पत्र भी पहुंच। राज्यमंत्री ने कहा कि शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।

उनकी प्राथमिकता गन्ना किसानों को बकाया मूल्य भुगतान समय से कराना है। चीनी मिलों के संचालन को भी समयवद्ध तरीके कराएंगे। कुछ किसानों ने बकाए भुगतान न होने की बात कही। इस पर उन्होंने जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: कल होगा एमएलसी के लिए मतदान, 21 स्टेटिक और 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी

संबंधित समाचार