रुद्रपुर: अयोध्या निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर निवासी एक युवती ने अयोध्या के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। इसके एवज में उससे लाखों रुपये की युवक ने मांग की। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। शहर निवासी एक युवती ने अयोध्या के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर अश्लील फोटो दिखाकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। इसके एवज में उससे लाखों रुपये की युवक ने मांग की। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पुलिस को दी तहरीर में बताया गया कि उसके पास अक्टूबर, 2017 में अयोध्या, यूपी के रहने वाले एक युवक का फोन आया था। इसके बाद धीरे-धीरे उस युवक से युवती की लगातार बातचीत होने लगी। युवती ने आरोप लगाया कि 31 मई 2018 को वह युवक रुद्रपुर आया और उसे एक होटल में बुलाया। इस दौरान युवक ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस बीच युवक ने धोखे से उसकी अश्लील फोटो भी ले लिए। इसके बाद उसके वह फोटो अगस्त 2021 में उसके परिवार वालों के पास भेजी। तब उसके पास अश्लील फोटो होने की जानकारी हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे डेढ़ लाख रुपये की मांग की और नहीं देने पर वह फोटो फेसबुक पर अपलोड करने की धमकी भी दी।

जिसका विरोध करने और फोन नहीं उठाने पर वह अलग-अलग नंबरो से फोन कर धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने अयोध्या निवासी भाष्कर दत्त तिवारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि आरोपी युवक से भी पूछताछ की जायेगी।

संबंधित समाचार