हल्द्वानी: अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से परेशान महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से आने वाली कॉल से परेशान महिला पुलिस के पास मदद को पहुंची। पीड़िता के अनुसार, उसके मोबाइल पर काफी समय से अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। इन नंबरों से अश्लील वीडियो और मैसेज भी आते हैं। वह एक नंबर को ब्लॉक करती है तो दूसरे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से आने वाली कॉल से परेशान महिला पुलिस के पास मदद को पहुंची। पीड़िता के अनुसार, उसके मोबाइल पर काफी समय से अलग-अलग नंबरों से कॉल आ रही है। इन नंबरों से अश्लील वीडियो और मैसेज भी आते हैं। वह एक नंबर को ब्लॉक करती है तो दूसरे नंबर से अश्लील वीडियो व मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही मैसेज और वीडियो भेजने वाला उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान करता है। इसके कारण वह मानसिक रूप से तनाव में आ गई है। कोतवाली पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार