रुद्रपुर: संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक किनारे मिला छात्र का शव
रुद्रपुर, अमृत विचार। इंदिरा कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक किनारे बीकॉम के छात्र का शव मिला। सिर पर गहरी चोट से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गुमशुदगी दर्ज कराने गये परिजनों को मौत की सूचना पुलिस ने दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए …
रुद्रपुर, अमृत विचार। इंदिरा कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक किनारे बीकॉम के छात्र का शव मिला। सिर पर गहरी चोट से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। गुमशुदगी दर्ज कराने गये परिजनों को मौत की सूचना पुलिस ने दी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय हर्षित बीकॉम का छात्र था। वह अपनी पढ़ाई के साथ-साथ सिडकुल की एक कंपनी में नौकरी भी करता था। गुरुवार रात साढ़े दस बजे वह खाना खाने के बाद टहलने निकला था। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला।
शुक्रवार को हर्षित का भाई विशाल शर्मा उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने आदर्श कॉलोनी चौकी पहुंचा। तभी पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ। जिसके बाद पुलिस और विशाल और परिजन घटनास्थल की ओर भागे। जहां उन्होंने शव की पहचान हर्षित के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक की मौत से उसके घर में सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक की इस तरह मौत पर पड़ोसी भी हैरान है। बताया जा रहा है कि हर्षित काफी व्यवहारिक था। उसके पिता एक स्कूल में बस चालक हैं। इसलिए वह पढ़ाई के साथ नौकरी कर घर की जिम्मेदारियों में भी पिता का हाथ बांटाता था। हर्षित के परिजनों का कहना था कि घर से निकलने से पहले उसके पास किसी का फोन आया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
