राष्ट्रपति कोविंद 9 से 11 अप्रैल तक गुजरात की यात्रा पर रहेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौ से 11 अप्रैल तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे । राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी । राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मध्यस्थता एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसका आयोजन गुजरात उच्च न्यायालय ने नर्मदा जिले के …

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद नौ से 11 अप्रैल तक गुजरात की यात्रा पर जाएंगे । राष्ट्रपति भवन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति मध्यस्थता एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे जिसका आयोजन गुजरात उच्च न्यायालय ने नर्मदा जिले के एकता नगर में किया है । बयान के अनुसार, राष्ट्रपति कोविंद 10 अप्रैल को पोरबंदर के माधवपुर में माधवपुर घेड महोत्सव 2022 का उद्घाटन करेंगे ।

 

 

ये भी पढ़ें-

नरेंद्र मोदी ने अंबाजी में शक्तिपीठों का परिक्रमा उत्सव में श्रद्धालुओं से शामिल होने का आग्रह किया

संबंधित समाचार