बरेली: बीडीए ने एक और पेट्रोल पंप किया सील, बोले- यह भी होगा ध्वस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को बीडीए ने परसाखेड़ा स्थिति शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को ध्वस्त किया था। वो मामला अभी शांत नहीं हुआ कि तब तक बीडीए ने रामपुर रोड पर एक और पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। बीडीए की तरफ से बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप अवैध तरीके से …

बरेली, अमृत विचार। गुरुवार को बीडीए ने परसाखेड़ा स्थिति शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को ध्वस्त किया था। वो मामला अभी शांत नहीं हुआ कि तब तक बीडीए ने रामपुर रोड पर एक और पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। बीडीए की तरफ से बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप अवैध तरीके से बनाया जा रहा था। जिसकी वजह से इसे सील किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

15-20 दिनों में इसे भी करेंगे ध्वस्त
बीडीए एक्सईएन आशु मित्तल ने बताया कि रामपुर रोड पर खिरका गांव के रहने वाले धीरज की ओर से करीब 1500 वर्ग मीटर में एक पेट्रोल पंप बनाया जा रहा था। जो कि पूरी तरह से अवैध था। सूचना पर बीडीए की टीम ने शुक्रवार को इस पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। साथ ही नोटिस भी जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पंप को भी उनकी टीम अगले 15 से 20 दिनों में ध्वस्त कर देगी।

अवैध निर्माण पर लगातार होगी कार्रवाई
उधर, बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह का कहना है कि बरेली विकास क्षेत्र के अन्तर्गत बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति लिए अवैध रुप से जितने भी निर्माण हुए है या कराए जा रहे है। उन सभी पर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अनाधिकृत निर्माण चाहे वह किसी कालोनाइजर द्वारा कराया गया हो या किसी तस्कर द्वारा कराया गया हो अथवा किसी व्यक्ति विशेष द्वारा कराया गया हो। किसी की कार्रवाई में ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

ये भी पढ़ें-

बरेली: बीच कचहरी चलीं चप्पलें, जमकर हुई मारपीट, भीड़ ने किया बीच-बचाव

 

 

संबंधित समाचार