रामपुर : पुलिस अधीक्षक ने पहले ली परेड की सलामी, फिर किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान कैटीन, मैंस आदि को चेक किया। हर सप्ताह शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाता है। उसी के चलते शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित …

रामपुर, अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी ली। इस दौरान कैटीन, मैंस आदि को चेक किया।

हर सप्ताह शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का आयोजन किया जाता है। उसी के चलते शुक्रवार को परेड का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल द्वारा परेड की सलामी ली गयी। परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया। ड्रोन कैमरे की मॉक ड्रिल कराई गई।

परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित कैन्टीन, मनोरंजन कक्ष, चिकित्सालय पुलिस लाइन, एमटी शाखा, मैस, जिम, अतिथि गृह, फील्ड यूनिट, बैरक, स्टडी रुम एवं पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई आदि को चेक किया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक ने यूपी-112 की पीआरवी के वाहनों में लगे उपकरणों को चेक किया। सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

संबंधित समाचार