फतेहपुर: अज्ञात कारणों से लगी आग, 50 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक, केंद्रीय मंत्री व विधायक से मिला आश्वासन
बिंदकी/फतेहपुर। अज्ञात कारण से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत और प्रयास के बाद करीब 2 घंटे बाद आग में काबू पाया …
बिंदकी/फतेहपुर। अज्ञात कारण से गेहूं की पकी फसल में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया आग लगने की जानकारी हुई तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत और प्रयास के बाद करीब 2 घंटे बाद आग में काबू पाया जा सका।
वहीं सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची आग को पूरी तरह से बुझाया गया आग लगने की घटना की जानकारी होने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और मौजूद एसडीम अवधेश निगम को निर्देशित किया कि जिन किसानों का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।
बताते चलें कि शुक्रवार को दोपहर करीब अज्ञात कारण से कोतवाली क्षेत्र के बहरौली व कोरसम गांव के बीच गेहूं की पकी फसल में आग लग गई देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया हड़कंप मच गया आसपास के हजारों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद लगभग 2 घंटे के प्रयास के बाद आग को काबू पाया जा सका।
वहीं सूचना मिलने पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह से काबू पा लिया तब तक विभिन्न किसानों की आधा सैकड़ा से अधिक गेहूं की पकी फसल जलकर खाक हो चुकी थी वही आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा पूर्व मंत्री एवं जहानाबाद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मौके पर पहुंचे और मौजूद उप जिला अधिकारी अवधेश कुमार निगम को निर्देशित किया कि जिन किसानों का नुकसान है उसका आकलन कराया जाए और तत्काल रुप से मुआवजा दिलाने का काम किया जाए इस मौके पर बीजेपी नेता नरेंद्र देव मिश्रा के अलावा ग्रामीण पवन तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अब राजस्थान में भी BJP कार्यकर्ताओं की सरेआम की जाने लगी हत्या- वसुंधरा
