गोरखपुर मंदिर अटैक केस की जांच NIA को सौंपी गई, टीम करेगी आरोपी मुर्तजा से पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमले को लेकर आरोपी अहमद मुर्तज़ा अब्बासी से अब NIA की टीम पूछताछ करेगी। और तो और इस बारे में NIA की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सौंपेगी। अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि एक लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का …

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमले को लेकर आरोपी अहमद मुर्तज़ा अब्बासी से अब NIA की टीम पूछताछ करेगी। और तो और इस बारे में NIA की टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी सौंपेगी।

अहमद मुर्तजा अब्बासी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि एक लड़की ने अपनी फोटो भेजकर भारत आकर मिलने का वादा किया था। इतना ही नहीं मुर्जता ने मदद के लिए 40,000 रुपये भी भेजे थे। इसके बाद Email के जरिए ही बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद आरोपी ISIS में शामिल होने की तैयारी करने लगा था। इसके बाद उसकी ISIS के लोगों से बातचीत शुरू हो गई। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसने लड़की के बताए बैंक अकाउंट में तीन बार रुपये ट्रांसफर किए थे।

बता दें कि आरोपी मुर्तजा आतंकवादियों के कहने पर जरिमा नाम का जिहादी ऐप डिजाइन कर रहा था। जरिमा का अरबी में मतलब होता है जुल्म।

अरबी भाषा के इस जिहादी ऐप को डिजाइन करने के लिए मुर्तजा पीर2पीर ऐप के जरिये मैसेज भेजा करता था। ऐप का मकसद ऐसे लोगों को जोड़ना था, जो जिहाद के रास्ते पर आना चाहते है या जिन्हें लगता था कि मुसलमानों पर जुल्म हो रहा है।

पढ़ें-UP MLC Election 2022 : महापौर विनोद अग्रवाल सहित इन जनप्रतिनिधियों ने डाला वोट

संबंधित समाचार