Pakistan Political Crisis : अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तीखी बहस, विदेशी साजिश के मुद्दे पर विपक्ष भड़का

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। शुक्रवार की शाम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की कार्यवाही चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वोटिंग होती है तो इमरान सरकार गिर सकती है। लेकिन, विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और इमरान सरकार के मंत्री …

इस्लामाबाद। शुक्रवार की शाम सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शनिवार को नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की कार्यवाही चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर वोटिंग होती है तो इमरान सरकार गिर सकती है। लेकिन, विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ और इमरान सरकार के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला। बाद में स्पीकर कैसर ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

स्पीकर ने विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को अपना भाषण शुरू करने की अनुमति दी। शरीफ ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, वहां मौजूद पाकिस्तान तहरीके-इंसाफ (पीटीआई) के कई सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी और उनका भाषण बाधित करने की कोशिश की। शरीफ ने स्पीकर से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार सत्र का संचालन करने के लिए कहा और कहा कि आज विपक्ष एक वैध और संवैधानिक प्रक्रिया के जरिए ‘चयनित’ प्रधानमंत्री को बाहर कर देगा। इस पर स्पीकर ने टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि सदन में पीटीआई सरकार के खिलाफ रची गई ‘’विदेशी साजिश’’ पर चर्चा होनी चाहिए।

इस पर शहबाज शरीफ भड़क उठे। उन्होंने कहा- इमरान सरकार के खिलाफ कोई विदेशी साजिश नहीं हो रही है। संसद में इसका जिक्र भी नहीं होना चाहिए। हम सबको नंगा करेंगे। इसके बाद, इमरान सरकार के मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपना भाषण शुरू किया। कुरैशी ने कहा- अविश्वास प्रस्ताव का विरोध हमारा हक है। विपक्ष इमरान के खिलाफ एकजुट होकर साजिश कर रहा है। अब पाकिस्तान की अवाम तय करेगी की सत्ता किसके हाथों में रहनी चाहिए।

विपक्ष ने किया 196 सांसदों के समर्थन का दावा
नेशनल असेंबली में मतदान से पहले पाकिस्तान के विपक्ष की ओर से बड़ा दावा किया गया है। विपक्ष का दावा है कि, उनके पास 196 सांसदों का समर्थन है। इस बीच विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने कहा है कि, उन्हें आज की कार्यवाही से बड़ी उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka crisis : सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष, राष्ट्रपति गोटबाया पर भी महाभियोग चलाने की तैयारी

संबंधित समाचार