उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट जारी, आज से 12 अप्रैल तक नौ जिलों में गर्मी का कहर, हिमस्खलन का खतरा

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड के कई स्थानों में जंगलों में लगी आग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने नौ अप्रैल से 12 अप्रैल तक तापमान सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड के कई स्थानों में जंगलों में लगी आग से बढ़ी गर्मी के कारण बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने बताया कि नौ से 12 अप्रैल तक उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने का अनुमान है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा। वहीं, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों वाले इलाकों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने नौ तारीख से लेकर 12 तारीख तक पर्वतीय जिलों में तापमान के सामान्य से बहुत अधिक रहने की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। बढ़ते पारे की वजह से फसलों और सब्जियों को भी भारी नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग की ओर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

संबंधित समाचार