24 अप्रैल को पुड्डुचेरी के दौरे पर रहेंगे अमित शाह
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को केन्द्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे। डॉ. सुंदरराजन ने दो दिन पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात करने की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे केंद्र शासित …
पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी की उप राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने शनिवार को कहा कि गृह मंत्री अमित शाह 24 अप्रैल को केन्द्र शासित प्रदेश का दौरा करेंगे। डॉ. सुंदरराजन ने दो दिन पहले नई दिल्ली में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात करने की थी।
उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि वे केंद्र शासित प्रदेश के विकास के बारे में चिंतित हैं। उप राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केन्द्रशासित प्रदेश के विकास में सहयोग करने का आश्वासन दिया और कई योजनाओं के कार्यान्वयन पर प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि उनकी गृह मंत्री शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बैठक में प्रदेश के लोगों के लिए कई विकासात्मक योजनाएं लाने और बुनियादी ढांचे के विकास में सहयोग करने को लेकर बातचीत हुई। डॉ सुंदरराजन ने कहा कि पुड्डुचेरी की जनता के सहयोग से कोरोना मुक्त हो सका है।
उन्होंने कहा कि लोगों को अभी भी कोविड के दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए और लोगों को मास्क पहनना जारी रखना चाहिए, अपने हाथों को साफ करना चाहिए और कुछ और दिनों तक सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए।
ये भी पढ़ें-
