गर्मी शुरू होते ही हल्द्वानी में मचा पानी का हाहाकार, जल संस्थान के अधिकारी बेपरवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। हर बार की तरह इस साल भी गर्मियों के मौसम में जल संस्थान शहर के लोगों को पेयजल मुहैय्या कराने में नाकाम साबित होता दिख रहा है। यूं तो साल भर हल्द्वानी के कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहता है लेकिन खासतौर पर गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या लोगों की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। हर बार की तरह इस साल भी गर्मियों के मौसम में जल संस्थान शहर के लोगों को पेयजल मुहैय्या कराने में नाकाम साबित होता दिख रहा है। यूं तो साल भर हल्द्वानी के कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहता है लेकिन खासतौर पर गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या लोगों की परेशानी का सबब बन जाती है।

आज हल्द्वानी के राजपुरा क्षेत्र के लोगों ने खाली बाल्टियों के साथ जल संस्थान के तिकोनिया स्थित अधिशासी अभियंता दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नाराज लोगों ने जल संस्थान के उच्चाधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। परेशान लोगों ने कहा कि जल संस्थान के अधिकारी हर महीने भारी भरकम बिल भेजना नहीं भूलते लेकिन नलों में पानी आ रहा है या नहीं इस बात से उनका कोई वास्ता नहीं।

यह भी देखें VIDEO: जल संस्थान दफ्तर में गरजे राजपुरा के लोग

प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि गर्मियों के सीजन में पेयजल किल्लत होना शहर में आम हो चुका है। लेकिन जल संस्थान के अधिकारी इतने गैरजिम्मेदार हो चुके हैं कि उन्हें जनता की तकलीफों से कोई वास्ता ही नहीं रह गया है। यही वजह है कि अधिकतर समय अधिकारी कार्यालय से गैरहाजिर भी रहते हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता हेमंत साहू ने कहा कि अगर जल्द ही राजपुरा समेत शहर के दूसरे इलाकों में जल संकट दूर करने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों ने रणनीति नहीं बनाई तो जल संस्थान के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार