सब्जी बेचने वाले की बेटी की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए अखिलेश यादव, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। टैलेंट हो, हौसला हो और हो आगे बढ़ने का निश्चय तो रास्ते भी खुद ब खुद बनने लगते हैं। यह बात पूरी तरह से फिट बैठती है यूपी की बेटी मुमताज खान पर जिनके नाम चर्चा इस वक्त खेल की दुनिया में खूब हो रहा है। दरसअल मुमताज खान का चयन जूनियर महिला हॉकी …

लखनऊ। टैलेंट हो, हौसला हो और हो आगे बढ़ने का निश्चय तो रास्ते भी खुद ब खुद बनने लगते हैं। यह बात पूरी तरह से फिट बैठती है यूपी की बेटी मुमताज खान पर जिनके नाम चर्चा इस वक्त खेल की दुनिया में खूब हो रहा है। दरसअल मुमताज खान का चयन जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में हुआ है और जिन्होंने अपने खेल से पूरा दुनिया को प्रभावित कर दिया है। इसी कड़ी में सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मुमताज की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाये।

मुमताज की तारीफ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, साउथ अफ्रीका में जूनियर वर्ल्ड कप हॉकी में लखनऊ की सब्जी बेचने वाले की होनहार बेटी ने अपने गोल से अपने देश को क्वार्टर-फ़ाइनल्स में पहुंचाकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा यूपी की सरकार इस प्रतिभावान खिलाड़ी को यथोचित सम्मान देकर उसे यूपी व देश का मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करे।

वहीं मुमताज की तारीफ करने से रालोद भी खुद को नहीं रोक पाई। रालोद ने लिखा…बेटियां यदि ठान लें तो आसमान को छू सकती है। ऐसे ही सफलता की कहानी लिखी है, यूपी की बेटी मुमताज खान ने। रालोद ने आगे कहा, ठेले पर सब्जी बेचने वाली मां की बेटी ने हॉकी वर्ल्ड कप में देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। ऐसे जज्बे को सलाम।

मुमताज के माता-पिता सब्जी बेचते हैं

बता दें, भारत को जूनियर हॉकी वर्ल्डकप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचाने में मुमताज का बहुत बड़ा हाथ है। उनकी मां का नाम कैसर जहां और पिता का नाम हाफिज खान है। दोनों यूपी की राजधानी लखनऊ के तोपखाना बाजार में सब्जी बेचते हैं। हॉकी वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है।

मुमताज खान ने भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया

महिला हॉकी वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में मुमताज खान ने भारत की जीत की नींव रखी और उसे सेमीफाइनल में पहुंचाया। मुमताज खान ने क्वार्टर फाइनल में मैच के 11वें मिनट में साउथ कोरिया के खिलाफ गोल दागा। उनके इस गोल की बदौलत भारत ने साउथ कोरिया को 3-0 से शिकस्त दी। मुमताज को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

मलेशिया के खिलाफ मुमताज ने लगायी जीत की हैट्रिक

मुमताज खान अब तक वर्ल्ड कप में छह गोल कर चुकी हैं। वह सबसे ज्यादा गोल करने वालों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं. मलेशिया के खिलाफ खेले गए मैच में मुमताज ने हैट्रिक भी लगायी।

एक कमरे में रहते हैं आठ लोग

मुमताज के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा पांच बहनें और एक भाई है. भाई उनसे छोटा है। परिवार की स्थिति दयनीय है। एक छोटे से कमरे में सभी आठ लोग रहते हैं। मुमताज की उपलब्धि पर सभी को गर्व है। एक समय था, जब लोग कहते थे कि मुमताज को खेलने की इजाजत क्यों दी गई, मगर आज सभी की बोलती बंद हो गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं को दी गई सलाह

संबंधित समाचार